भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को झामुमो की ओर से दी जा रही घर वापसी के ऑफर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अर्जुन मुंडा को बेहद सुलझा हुआ राजनेता बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि नेता विहीन हो चुका झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता की तलाश में लगा है. लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि जो मान और सम्मान अर्जुन मुंडा का भाजपा में है वह कहीं और नहीं मिल सकता. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि अर्जुन मुंडा द्वारा उठाए मुद्दों को पार्टी गंभीरता से लेगी.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JUGPqz

No comments:
Post a Comment